मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुए सीयूजे 600 विद्यार्थी
रांची, सितम्बर 16 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड (सीयूजे) में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वाधान में बुधवार को 'मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता और तनाव प्रबंधन' विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान (सीआईपी), कांके एवं टेली-मानस झारखंड के विशेष सहयोग से आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल, तनाव नियंत्रण और प्रभावी संचार कौशल के प्रति संवेदनशील व जागरूक बनाना था। कार्यशाला में सीआईपी की विशेषज्ञ जिमली चटर्जी और रोहिणी निर्जा तिर्की ने विद्यार्थियों के साथ सीधा संवाद किया। जिमली चटर्जी ने दैनिक जीवन में आने वाली मानसिक एवं भावनात्मक चुनौतियों का विश्लेषण करते हुए समय पर उचित चिकित्सीय व परामर्श सहायता लेने के महत्व को रेखांकित किया। वहीं, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.