फतेहपुर, मार्च 10 -- खखरेरू। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और मानसिक रोगों के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में जानकारी देना था। स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित हुए कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष ज्ञानचंद केसरवानी ने किया। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। ऐसे कार्यक्रमों से लोगों में जागरूकता बढ़ती है और वह समय रहते उपचार के लिए आगे आते हैं। वहीं मनोचिकित्सक डा कीर्ति, डिप्टी सीएमओ (एनसीडी नोडल) डा.आरके वर्मा व उनकी टीम भी मौजूद रही। डा कीर्ति ने मानसिक रोगों के लक्षणों और उनके उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.