आगरा, मार्च 9 -- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने आहार एवं मानसिक स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया। गृह विज्ञान संस्थान में महिला प्रकोष्ठ और आगरा की आवाज की ओर से आयोजित शिविर में छात्राओं को संतुलित पोषण और तनाव प्रबंधन के गुर सिखाए गए। समाधान केंद्र की डॉ. राजश्री भार्गव और आहार विशेषज्ञ डॉ. उपासना शर्मा ने छात्राओं को व्यक्तिगत परामर्श देकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। शिविर में डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. नीलम यादव सहित संस्थान के कई वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे। अगली कड़ी में मंगलवार को खंदारी परिसर स्थित आरोग्य केंद्र और जुबली हॉल में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। यहां पर नौ से 13 वर्ष की बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन की पहली खुराक निःशुल्क दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.