मानसिक स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवन शैली पर छात्राओं को दी जानकारी
चित्रकूट, जून 16 -- चित्रकूट, संवाददाता। ग्रामोदय विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास में मानसिक स्वास्थ्य एवं छात्र कल्याण समिति ने स्वस्थ जीवन शैली विषय पर छात्राओं के साथ संवादात्मक चर्चा की। वक्ताओं ने छात्राओं को स्वस्थ जीवन जीने के लिए संतुलित आहार ग्रहण करने पर जोर दिया।अध्यक्षता करते हुए वार्डन डा वंदना पाठक ने कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए मौजूदा समय पर संतुलित आहार पर ध्यान देने की जरुरत है। क्योंकि खानपान ही शारीरिक स्वस्थता पर प्रभाव डालता है। पौष्टिक चीजें खाने से शारीरिक के साथ ही मानसिक स्वस्थता आती है। नोडल अधिकारी डा राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद, तनाव प्रबंधन तथा नशामुक्त जीवन को अपनी स्वस्थ जीवन शैली का आधार बनाएं। शरीर को स्वस्थ बनाने मे नियमित व्यायाम करना बहुत ही जरुरी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.