मानसिक स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास पर इंजीनियरिंग कॉलेज में नई उम्मीद कार्यक्रम
आरा, अगस्त 3 -- आरा, एक संवाददाता। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज भोजपुर में नये सत्र में नामांकित विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और सकारात्मक जीवन दृष्टि के निर्माण के उद्देश्य से नई उम्मीद विषय पर प्रेरणादायी वेलनेस सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान के मीडिया प्रभारी प्रो अमृतांशु रौशन ने बताया है कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की ऊर्जा को सही दिशा दिखाते हुए उन्हें मानसिक रूप से सशक्त, आत्मविश्वासी और जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करना था। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्थान की प्रतिनिधि बीके किरण दीदी और बीके धर्मेन्द्र चौबे ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता, तनाव प्रबंधन, परीक्षा संबंधी चिंता, नशामुक्ति और व्यक्तित्व विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रेरक मार्गदर्शन दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.