मुंगेर, अगस्त 19 -- हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। राजकीय पॉलिटेक्निक रमनकाबाद में मंगलवार को मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा दुरुपयोग विषय पर एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संस्थान के सेमिनार हॉल में आयोजित हुआ, जिसमें विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज के वक्ताओं ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, सकारात्मक सोच, आत्म-अनुशासन, तनाव प्रबंधन तथा नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने के संबंध में मार्गदर्शन दिया।इस अवसर पर संस्थान की प्राचार्य प्रो. खुशबू रानी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक ...