धनबाद, अप्रैल 10 -- ​गोविंदपुर, प्रतिनिधि। आरएस मोर कॉलेज में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना तथा मनोविज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या रोकथाम विषय पर कॉलेज के विवेकानन्द ऑडिटोरियम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगोष्ठी की शुरुआत प्राचार्य डॉ. प्रवीण सिंह एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर हुई। डॉ. सिंह ने अपने संबोधन में मानसिक स्वास्थ्य को शारीरिक स्वास्थ्य के समान ही महत्वपूर्ण बताया और युवाओं से जीवन की चुनौतियों का डटकर सामना करने की अपील की। उन्होंने तनाव प्रबंधन और मानसिक सुदृढ़ता के वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक पहलुओं पर प्रकाश डाला। डॉ. प्रकाश कुमार प्रसाद ने विषय के तकनीकी पहलुओं और लक्षणों की पहचान पर चर्चा की। संचालन डॉ. विनोद कुमार एक्का तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अजीत कुमार बरनवाल ने क...