मानसिक संतुलन बिगड़ी मासूम पहुंची बंगाल, महुआडांड़ के अलावा कुछ नहीं बता पा रही
लातेहार, अप्रैल 20 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र की एक मासूम बच्ची भटकते हुए पश्चिम बंगाल के हंडिशा थाना क्षेत्र में पहुंच गई है। बच्ची की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह अपना नाम, पिता का नाम या पूरा पता बताने में असमर्थ है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि पूछताछ के दौरान बच्ची बार-बार सिर्फ महुआडांड़ का नाम ही दोहरा रही है। इससे साफ संकेत मिलता है कि बच्ची महुआडांड़ इलाके की रहने वाली है, लेकिन उसकी सही पहचान अब तक नहीं हो पाई है। फिलहाल बच्ची पश्चिम बंगाल के हंदिशा थाना में पुलिस की निगरानी में सुरक्षित है। उसे हर संभव सहायता दी जा रही है।इस संवेदनशील मामले को गंभीरता से लेते हुए बंगाल पुलिस ने महुआडांड़ प्रशासन, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम जनता से भावुक अपील की है कि बच्ची की पहचान कर उसे उसके परिजनों तक सुरक्षित पहुंचाने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.