अररिया, दिसम्बर 18 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से मानसिक शांति और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फारबिसगंज थाना परिसर और छुआपट्टी स्थित प्लस- टू भगवती देवी गोयल बालिका उच्च विद्यालय परिसर में मेडिटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षक के रूप में आर्ट ऑफ लिविंग की वरिष्ठ शिक्षिका संगीता दीदी ने आज की भाग दौड़ व तनावपूर्ण जिंदगी में मेडिटेशन के महत्व को समझाया। इस मौके पर शिक्षिका के रूप में मधु भगत, समाजसेविका रेणु वर्मा, कामिनी गोयल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में फारबिसगंज थाना में पदस्थापित पुलिसकर्मियों के अलावे शिक्षकों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। थाने में आयोजित सत्र के दौरान प्रशिक्षक ने पुलिसकर्मियों को तनाव प्रबंधन, एकाग्रता और मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए सरल ...