मुजफ्फरपुर, जून 21 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता बीआरए बिहार विवि और कॉलेजों में रविवार योग दिवस मनाया गया। विवि के नए गेस्ट हाउस में योग शिविर लगाया गया। मौके पर प्रॉक्टर प्रो. आरके चौधरी ने कहा कि आज के तनावपूर्ण जीवन में मानसिक शांति के लिए योग से बढ़कर कोई अचूक औषधि नहीं है। यह भी पढ़ें- बिलारी में सामूहिक रूप से किया योगयोग का महत्व इस मौके डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने भी योग महत्व को बताया। कार्यक्रम का संयोजन एनएसएस समन्वयक डॉ. अनुराधा पाठक ने किया। एलएस कॉलेज और प्रजापिता ब्रह्मकुमारी के तत्वावधान में कॉलेज परिसर में योग दिवस मनाया गया। प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया ने योग को जीवन की निरंतरता और दीर्घायु का आधार बताया। आरबीबीएम कॉलेज में प्राचार्य प्रो. मधु सिंह के निर्देशन में योग दिवस मना। भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्या...