गाज़ियाबाद, मई 10 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। इंदिरापुरम के न्याय खंड-1 स्थित विधायक कॉलोनी में रविवार को सहजयोग ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलोनी के लोगों ने परिवार सहित भाग लेकर ध्यान और आध्यात्मिक साधना का अनुभव किया। कॉलोनी निवासी अनुपम शुक्ला ने बताया कि आज की तनावपूर्ण जीवनशैली में मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए ध्यान बेहद आवश्यक है। सत्र के दौरान सहजयोग ध्यान की प्रक्रिया के माध्यम से लोगों को कुंडलिनी जागृति, मानसिक संतुलन और आत्मिक आनंद के बारे में जानकारी दी गई। ध्यान अभ्यास के बाद प्रतिभागियों ने मन की शांति, तनाव में कमी और सकारात्मक अनुभव महसूस होने की बात कही। कार्यक्रम में बच्चों और युवाओं की भी अच्छी भागीदारी रही। वक्ताओं ने कहा कि नियमित ध्यान से एकाग्रता, आत्मविश्वास और अनुशासन में वृद्धि होती है।...