प्रयागराज, जून 15 -- प्रयागराज, संवाददाता। 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तहत सोमवार को चंद्रशेखर आजाद पार्क में योग सप्ताह का शुभारंभ हुआ। जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक गुरु प्रसाद मौर्य और विशिष्ट अतिथि उमेश चंद्र केसरवानी ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। 'स्वस्थ आयु के लिए योग' थीम पर आयेाजित योग सप्ताह का समापन 21 जून को होगा। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक शांति और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग बहुत आवश्यक है।महापौर ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी प्रयासों के कारण ही आज योग वैश्विक स्तर पर स्थापित हो चुका है। यह भी पढ़ें- भागदौड़ भरी जिंदगी में योग संजीवनी की तरह-दर्शना सिंह दुनिया का हर कोना आज भार...