देहरादून, जून 18 -- रुड़की। शहीद स्मारक स्थल स्थित ऐतिहासिक वटवृक्ष के नीचे आर्य समाज नंद विहार की ओर से आयोजित योग शिविर के आठवें दिन श्रद्धा, उत्साह और अनुशासन के साथ योगाभ्यास किया गया। शिविर में योगाचार्या सरिता बर्थवाल एवं राम कुमार ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, व्यायाम, प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास कराते हुए स्वस्थ जीवन के लिए योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। योगाचार्या सरिता बर्थवाल ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। उन्होंने उपस्थित लोगों को विभिन्न योग क्रियाओं के लाभों की जानकारी देते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- गोलमुरी क्लब में 80 साधकों ने किया शारीरिक स्थिरता का अभ्यास इस अवसर पर आर्य समाज नंद विहार के ...