मानसिक शांति और जीवन को सार्थक बनाने का भी सशक्त माध्यम है भागवत कथा : रसराज
सराईकेला, मार्च 19 -- खरसावां। खरसावां के बेहरासाई सामुदायिक भवन में रामकृष्ण कथा समिति की ओर से आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा, इन दिनों श्रद्धालुओं के लिए आस्था, ज्ञान और भक्ति का केंद्र बना हुआ है। बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर कथा श्रवण कर रहे हैं और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर रहे हैं। कथावाचक रजत रसराज ने प्रवचन में कहा कि भागवत कथा का श्रवण करने से मोक्ष की प्राप्ति, पापों का नाश होता है। यह कथा न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि मानसिक शांति और जीवन को सार्थक बनाने का भी सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा सुनने से व्यक्ति के पूर्व और वर्तमान पापों का नाश होता है। कथा सामान्य जीवन में भी आत्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करती है।कथा में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया गया। यह कथा ज्ञान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.