कानपुर, फरवरी 3 -- रूरा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक बुजुर्ग ने अपनी मानसिक विक्षिप्त नातिन के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। रूरा थाना क्षेत्र के एक बुजुर्ग ने बताया कि उसके पुत्र की पत्नी को कैंसर है, जिसका उपचार कानपुर में चल रहा है। घर में चारों बच्चे रहते हैं। उसकी बड़ी नातिन मानसिक रूप से विक्षिप्त है। वह रविवार को रात करीब आठ बजे अपने घर से दूसरे घर में जा रही थी, तभी रास्ते में घात लगाए बैठे गांव के ही दिनेश ने उसे दबोच लिया और पास के गेहूं के खेत में बुरी नीयत से घसीट कर ले गया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। नातिन के शोर मचाने पर वह जब पास पहुंचा तो आरोपी ने उसके ऊपर ईंट से हमला बोल दिया। इससे वह घायल हो गया और आरोपी दिनेश वहां से फरार हो गया। इसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.