मानसिक विक्षिप्त महिला ने फीडर रोड पर मचाया उत्पात
औरैया, जून 18 -- कस्बे के फीडर रोड पर गुरुवार को एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला ने अचानक उत्पात मचा दिया। महिला ने राहगीरों, बाइक सवारों तथा चार पहिया वाहनों पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। महिला के उत्पात के चलते करीब एक घंटे तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला किसी बात से नाराज होकर अचानक सड़क पर आ गई और वहां से गुजर रहे लोगों व वाहनों को निशाना बनाते हुए ईंट-पत्थर चलाने लगी। इससे राहगीरों और वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। लोग खुद को बचाने के लिए सड़क किनारे दूर खड़े हो गए, जबकि कई वाहन चालक अपने वाहन रोककर स्थिति सामान्य होने का इंतजार करते रहे। महिला के लगातार उत्पात के कारण फीडर रोड पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.