उन्नाव, मार्च 22 -- पुरवा। सोशल मीडिया पर रविवार सुबह ग्रामीणों से मानसिक महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने पर चर्चा का विषय बना रहा। बताया जा रहा कि मानसिक विक्षिप्त महिला को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ कर पीटने लगे। तभी किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जख्मी महिला को सीएचसी पर भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कटहर गांव में शुक्रवार रात करीब 30 वर्षीय एक महिला को बच्चा चोर समझ कर ग्रामीणों ने मारा पीटा। महिला को ग्रामीणों से मारते पीटते करते हुए अलग-अलग चार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला को गांव के कुछ लोगों से मारा पीटा जा रहा ह...