वाराणसी, जून 21 -- जक्खिनी (वाराणसी)। राजातालाब क्षेत्र के कृष्णदत्तपुर गांव में शनिवार को मानसिक विक्षिप्त युवक ने मंदिर में घुसकर देवी प्रतिमा खंडित कर दी। विरोध करने पर उसने पुजारी छोटेलाल यादव को रम्मा लेकर दौड़ा लिया। उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाई। उसने बिजली मीटर भी तोड़ दिया। बता दें कि उसकी पत्नी ने करीब चार साल पहले फांसी लगाकर जान दे दी थी। छह महीने पहले किसी महिला से अवैध संबंध के आरोप में उसकी पिटाई की गई थी। इसके बाद से ही वह मानसिक विक्षिप्त हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...