गोरखपुर, मार्च 9 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। कैंट थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड से रविवार की सुबह एक मानसिक विक्षप्ति किशोरी का ई-रिक्शा सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। आरोपी किशोरी से दुष्कर्म करने के लिए सुनसान जगह की तलाश में थे कि चंद कदम की दूरी पर ही कॉर्मल रोड पर तैनात होमगार्ड की नजर पड़ गई। किशोरी को असहज हाल में देखकर होमगार्ड ने ई-रिक्शा को रोक दिया और शोर मचाया। पुलिस व लोगों को देखकर सभी आरोपी ऑटो और महिला को छोड़कर भागने लगे।नशे में धुत ऑटो चालक को हिरासत में ले लिया गया जबकि दो आरोपी फरार हो गए। शाम तक पुलिस ने घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ चौकी इंचार्ज गोलघर अवनीश पांडेय की तहरीर पर अपहरण, गलत मंशा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।पकड़े गए आरोपियों की पहचान कैंपियर...