हाथरस, नवम्बर 27 -- आरबीएस पब्लिक स्कूल में गुरुवार को विद्यार्थियों के मनोरंजन एवं मानसिक विकास के उद्देश्य से जादू का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जादूगर द्वारा प्रस्तुत किए गए अद्भुत एवं रोमांचकारी जादुई करतबों ने सभी बच्चों को आश्चर्य चकित कर दिया। बच्चे उत्साह से झूम उठे और कार्यक्रम के दौरान उत्सुकता भरे प्रश्न भी पूछते रहे। विद्यालय के निदेशक रजनेश कुमार एवं सोनिया सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों की कल्पनाशीलता को बढ़ाते हैं और उनके सीखने की प्रक्रिया को और आनंदपूर्ण बनाते हैं। प्रधानाचार्य राजेश यादव ने भी इस आयोजन की सराहना की और बच्चों को नई चीजें सीखने हेतु निरंतर प्रोत्साहित करते रहने की बात कही। कार्यक्रम में सभी शिक्षक उपस्थित रहे। उन्होंने भी छात्रों के उत्साह तथा सहभागिता की प्रशंसा की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.