शाहजहांपुर, जून 6 -- शाहजहांपुर। आर्य महिला डिग्री कॉलेज में योग विज्ञान संस्थान की ओर से आयोजित पांच दिवसीय नि:शुल्क मानसिक रोग प्रबंधन योग शिविर के दूसरे दिन मानसिक स्वास्थ्य को लेकर विशेषज्ञों ने साधकों को जागरूक किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव रस्तोगी और जिला प्रधान डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डॉ. अभिनव रस्तोगी ने कहा कि मानसिक बीमारियों को लेकर समाज में अब भी झिझक बनी हुई है, जिसके कारण लोग समय पर उपचार नहीं लेते। उन्होंने बताया कि अकेलापन और संयुक्त परिवारों का टूटना मानसिक तनाव बढ़ने की बड़ी वजह है। शिविर में सौरभ गोयल, तेजवीर गुप्ता, सरोज कश्यप, रचना चांदना और डॉ. सारिका अग्रवाल समेत प्रशिक्षकों ने योग और प्राणायाम का अभ्यास कराया। यह भी पढ़ें- मानसिक रोग प्रबंधन योग शिविर में बताए त...