अंबेडकर नगर, मई 23 -- सद्दरपुर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) मेंटल हेल्थ एंड वेल-बीइंग कमेटी के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ पारुल यादव एवं डॉ सुधांशु चंदेल ने तनाव, उसके कारण, प्रकार, प्रभाव एवं उसके प्रबंधन के साथ साथ समय प्रबंधन पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बताया गया कि जागरूकता से अवसाद एवं उसमें देखी जाने वाली अति गंभीर समस्या, आत्महत्या की घटनाओं को कम किया जा सकता है। डिप्रेशन, एंजायटी एवं नशे से जुड़े मानसिक रोगों पर द्विपक्षीय वार्ता की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं से मानसिक रोगों के बारे में पूछा गया। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज की उपचारिकाएं भी मौजूद रहीं, जिन्होंने अपने व्यक्तिगत अनुभव भी साझा किए। मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी ड...