वाराणसी, जून 3 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मंडलीय मानसिक रोग चिकित्सालय में भर्ती उन्नाव के एक कैदी की मंगलवार रात सीने में दर्द होने से मौत हो गई है। अस्पताल प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में जांच की जा रही है। इटावा निवासी 26 वर्षीय राहुल निषाद उन्नाव के जेल में हत्या के आरोप में बंद था। मानसिक स्थिति खराब होने के बाद तीन महीना पहले पांडेयपुर स्थित मानसिक रोग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में पता चला कि राहुल सिजोफ्रेनिया से पीड़ित है। उसका इलाज चल रहा था। मंगलवार देर रात अचानक सीने में दर्द हुआ तो अस्पताल प्रशासन ने तत्काल उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत गंभीर हो गई। यह भी पढ़ें- मानसिक अस्पताल में भर्ती उन्नाव के कैदी की मौत, सीजोफ्रेनिया से था पीड़ित जिला अस्पताल प...