वाराणसी, अगस्त 29 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। मानसिक बीमार महिला से दुष्कर्म के आरोपी युवक को कैंट पुलिस ने गुरुवार देर रात वरुणा पुल के निकट कॉरिडोर के रास्ते पर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसे दाएं पैर में गोली लगी है। आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस, खोखा बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के वरुणा पुल के पास मौजूद होने की सूचना मिली। इस आधार पर कैंट पुलिस पहुंची और चेकिंग में जुट गई। इस दौरान युवक आता दिखा। पुलिस को देखते ही भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो उसने फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी शुभम भारती के पैर में गोली लगी। वह गिलट बाजार के चुप्पेपुर का निवासी है। मुठभेड़ के दौरान कैंट इंस्पेक्टर राज किशोर पांडेय एवं थाने की टीम थी। आरोपी के पकड़े जाने की सूचना पर एसीपी कैंट अपूर्व पांडेय पहुंचे। गिरफ्तार आरोपी ...