बहराइच, दिसम्बर 30 -- महसी । राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महसी में मंगलवार को वृहद मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मेडिकल कालेज बहराइच से आए मानसिक रोग विशेषज्ञ डाक्टर विजित जायसवाल ने मानसिक रोगियों की काउंसलिंग कर दवाईयां दीं। सीएचसी अधीक्षक डाक्टर उपेंद्र कुमार ने बताया कि शिविर में 40 मानसिक रोगी आए थे। जिनका पंजीकरण करके दवाईयां दी गई हैं। सभी को मानसिक रोग के लक्षणों के बारे में जानकारी भी दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.