भदोही, मार्च 28 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के बनका उपरवार गांव निवासी एक महिला के अचानक लापता हो गई। पीड़ित परिजनों की माने तो महिला मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। परिजनों के अनुसार महिला 22 मार्च को घर से निकली थी। जिसके बाद से अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। बताया जाता है कि सुगना देवी (46), पत्नी रमेश चन्द्र यादव 22 मार्च को अचानक घर से कहीं चली गईं और देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका। महिला के पुत्र राहुल ने इस संबंध में गोपीगंज कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...