गंगापार, दिसम्बर 26 -- थाना क्षेत्र के दिघिया चौकी अंतर्गत धरांवनारा ग्राम पंचायत के धरांव कुलंदन गांव निवासी अवधेश यादव पुत्र स्वर्गीय राजबली यादव ने थाने में शुक्रवार को तहरीर दी कि 21 दिसम्बर को भोर में उनकी बहन 36 वर्षीय विभा यादव शौच के लिए घर से निकली और अभी तक घर वापस नहीं लौटी। मिर्जापुर जनपद के गैपुरा पुलिस चौकी अंतर्गत करना गांव निवासी महिला के पति सतीश कुमार यादव सहित ससुराल के लोग भी मायके पक्ष के साथ ही नात रिश्तेदारी व हर संभावित स्थान पर महिला की तलाश किये, लेकिन पता नहीं चला। तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.