रामपुर, मार्च 29 -- रामपुर। टांडा थाना क्षेत्र निवासी महिला का आरोप था कि उसकी 15 साल की बेटी मूक बधिर है और मानसिक रूप से कमजोर भी है। आरोप है कि गांव का फुरकान उसके घर पहुंचा और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के वक्त वह बाजार गई हुई थी। घर वापस आने पर उसकी बेटी रोती हुई मिली और पूरी बात इशारों में बताई। कहा कि इसकी शिकायत इसी दिन थाना पुलिस से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिस पर उसने एसपी को मामले की तहरीर दी। एसपी के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी युवक फुरकान के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...