गुड़गांव, नवम्बर 27 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। अशोक विहार फेज-तीन में बुधवार की शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मानसिक रूप से परेशान एक नवविवाहिता ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजनों का दावा है कि वह ओपरी हवा (अंधविश्वास/ऊपरी बाधा) के वहम से ग्रस्त थी और इसी मानसिक तनाव में उसने यह कदम उठाया। मृतका की पहचान सपना निवासी अशोक विहार फेज-तीन के रूप में हुई है, जिसकी शादी महज सात महीने पहले ही हुई थी। घटना बुधवार शाम करीब छह बजे की है। जब ससुराल वालों ने सपना को कमरे में पंखे के हुक से रस्सी के सहारे लटका देखा, तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में परिजन उसे फंदे से उतारकर एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलते ही पालम वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.