उरई, मई 10 -- जालौन। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगनेवा में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता-पुत्र मानसिक रूप से कमजोर लोगों को बहला-फुसलाकर अपने घर ले आते थे और फिर उन्हें कमरे में बंद कर खेती व पशुपालन का काम कराते थे। पुलिस की छापेमारी में चार लोगों को मुक्त कराया गया है जबकि मौके से मिले 11 पिट्ठू बैगों ने कई और लोगों के इस गिरोह का शिकार होने की आशंका बढ़ा दी है। पुलिस ने एक आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका बेटा फरार है। बंधुआ मजदूरी से आजाद कराए गए लोगों में दो हमीरपुर जिले के और दो लोग दिल्ली और बरेली जिले के हैं।शनिवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम जगनेवा निवासी हरिहर प्रसाद दातरे और उसका पुत्र अवधेश कुमार उर्फ बबलू मानसिक रूप से कमजोर लोगों को पकड़कर घर में बंधक बनाक...