मानसिक रूप से कमजोर युवक की ट्रेन से कटकर मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव
रायबरेली, जून 17 -- बछरावां (रायबरेली) संवाददाता। रायबरेली के कसरॉवा गांव निवासी एक मानसिक रूप से कमजोर युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बुधवार सुबह नगर पंचायत कार्यालय के पीछे रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कसरॉवा गांव निवासी रामसमुझ (22) पुत्र रामू मंगलवार रात घर से लापता हो गया था। बुधवार सुबह लोगों ने रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पड़ा देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि रामसमुझ मानसिक रूप से कमजोर था। करीब तीन माह पहले भी वह घर से लापता हो गया था, जिसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। बाद में वह कानपुर में मिला था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.