हरिद्वार, मार्च 12 -- ग्राम निजामपुर हरचन्दपुर से एक 13 वर्षीय बालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। परिजनों की काफी खोजबीन और पंजाब तक दौड़ लगाने के बाद भी जब बालक का कुछ पता नहीं चला, तो अब पीड़ित पिता ने कोतवाली मंगलौर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्राम निजामपुर हरचन्दपुर निवासी सतीश कुमार सैनी का 13 वर्षीय पुत्र अजय सैनी बीती 28 जनवरी को बिना बताए घर से कहीं चला गया था। परिजनों ने बताया कि बालक मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर है और पहले भी कई बार बिना बताए घर से गया है, लेकिन हर बार वह खुद वापस लौट आता था। लापता होने के कुछ दिनों बाद परिजनों के पास अमृतसर से एक फोन कॉल आई थी, जिसमें बालक के वहां होने की सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही परिजन तत्काल अमृतसर पहुंचे, लेकिन वहां पहुंचने पर बालक के विषय में कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.