दुमका, अप्रैल 27 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा थाना क्षेत्र के भटनियां गांव निवासी सीताराम मांझी 46 वर्ष, पिता- लुटन मांझी बीते दो दिनों से लापता हैं। परिजनों के अनुसार सीताराम मांझी का इलाज रांची में चल रहा था। इलाज के दौरान परिजन दवा लेने गए थे, इसी बीच वह कहीं बिछड़ गए। परिजनों ने बताया कि काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल पाया है, जिससे परिवार के लोग काफी चिंतित हैं। परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को सीताराम मांझी के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत सूचना दें, ताकि उन्हें सकुशल घर वापस लाया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...