फतेहपुर, जून 26 -- जाफरगंज। थाना क्षेत्र के नरैचा गांव में शुक्रवार को मानसिक रूप से अस्वस्थ एक व्यक्ति ने जंगल में पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी 42 वर्षीय रामकिशुन निषाद पुत्र जयराम निषाद लंबे समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे हैं। शुक्रवार को वह घर से निकल गए और गांव के पास करवल के पीछे स्थित जंगल में पहुंचकर चिलवल के पेड़ की डाल से नायलान की रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। यह भी पढ़ें- युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, तभी उनका शव पेड़ से लटकता मिला। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे और परिजनों की मौजूदगी में...