गोरखपुर, मार्च 8 -- बेलीपार, हिन्दुस्तान संवाद। बेलीपार थाना क्षेत्र के जंगल रानी सोहास कुंवरी के महाबीरछपरा टोला से एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर उसकी तलाश की गुहार लगाई है। पिता रामनारायण के अनुसार, उनका 19 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार सात मार्च की सुबह साइकिल लेकर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों के मुताबिक गुलशन मानसिक रूप से अस्वस्थ है और पहले भी घर से निकल जाता था। पुलिस ने तहरीर लेकर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.