औरंगाबाद, मार्च 24 -- रफीगंज थाना क्षेत्र के फिदा बिगहा गांव से मानसिक रूप से अस्वस्थ एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला के पति ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार रेहाना खातून (26 वर्ष) दो बच्चों की मां हैं और पिछले एक वर्ष से उनका मानसिक इलाज चल रहा है। पति ने बताया कि 19 मार्च को वह घर की छत पर काम कर रही थीं। इसी दौरान वह नीचे आईं, लेकिन इसके बाद घर में कहीं नजर नहीं आईं। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद पति ने थाना में आवेदन देकर मामले की सूचना दी। रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और महिला की तलाश के लिए जांच-पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.