मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने सदर थाना में किया हंगामा
गुमला, मई 28 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र की एक विवाहिता का मानसिक संतुलन बिगड़ने पर गुरुवार को वह घर से बाहर निकलकर भागने लगी। परिजनों ने किसी तरह उसे पकड़ कर सदर थाना पहुंचाया। थाना में पहुंचने के बाद महिला अचानक उग्र हो गई और स्वागत कक्ष में लगे शीशे को तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिसकर्मियों और परिजनों ने काफी समझाने-बुझाने के बाद महिला को शांत कराया। स्थिति सामान्य होने के बाद परिजन उसे अपने साथ घर ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.