सिमडेगा, अप्रैल 21 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र के चीरो टोली जंगल से पुलिस ने मंगलवार को एक महिला का शव बरामद किया है। महिला की पहचान जयमंती टेटे के रुप में की गई है। बताया गया कि महिला 17 अप्रैल से ही अपने घर से लापता थी। परिजनों द्वारा अपने स्तर से काफी खोजबीन की गई लेकिन जयमंती टेटे का कहीं पता नहीं चला। मंगलवार को ग्रामीणों ने जंगल में फांसी के फंदे पर झूलता एक महिला का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना के आलोक में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। यह भी पढ़ें- अधकटी महिला की लाश की नहीं हो सकी है पहचान वहीं पुलिस यूडी केस दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुट गई है। - यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितयों में गायब महिला का नहीं चला पता, अपहरण का मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...