गोरखपुर, अप्रैल 26 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रों द्वारा मानसिक मरीज की पिटाई के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। इस मामले में जांच समिति की रिपोर्ट आनी बाकी है। इस बीच कॉलेज प्रशासन ने मरीज की पत्नी समेत दो नर्सों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्रशासन का आरोप है कि इनके बयान से कॉलेज की छवि धूमिल हुई है। बीते रविवार को बीआरडी के सरोजिनी हॉस्टल के पास एक पुरुष दोस्त से बात कर रही एमबीबीएस छात्रा के कपड़ों पर वहां टहले रहे मानसिक मरीज ने टिप्पणी कर दी। मरीज को छात्रा का पहनावा अश्लील लगा। यह भी पढ़ें- बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर के ऑर्थों ऑपेरशन थियेटर में शल्य क्रिया से न्यूरो मरीज की मौत की जांच अंतिम चरण में है। जांच कमेटी ने डॉक्टरों, पैरामेडिकल कर्मचारियों और मृतका के परिजनों सहित 15 लोगों के बयान दर...