मानसिक मंदित युवक ने खुद को आग लगाकर जान दी
पीलीभीत, मई 14 -- पीलीभीत। बिलसंडा में मानसिक मंदित युवक ने घर के भीतर खुद को आग लगा ली। चीखपुकार सुनकर परिजन दौड़े। आग बुझाने के बाद उसको सीएचसी ले गए। सौ फीसदी झुलसे युवक को सीएचसी से मेडिकल कालेज रेफर किया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना क्षेत्र के गांव हेमपुर के रहने वाला संदीप कुमार (21) बुधवार को घर में खुद को आग लगा ली। परिजनों ने बताया कि काफी समय से संदीप मानसिक रूप से अस्वस्थ था, और इसका उपचार चल रहा था। घटना से एक दिन पहले ही परिजन उसे दवा दिलाने गए थे। बुधवार शाम को जब परिजन घर के बाहर थे, उसी समय संदीप ने डीजल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। चीख पुकार के बाद जब परिजन दौड़े तब तक वो बुरी तरह झुलस चुका था। आग बुझाने के बाद परिजन उसे पहले सीएचसी ले गए। सौ फीसदी झुलसे युवक को सीएचसी से डाक्टरो ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.