उन्नाव, मार्च 9 -- सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के जमालनगर गैर एहतमाली गांव के बाहर गौशाला स्थित एक बाग में सोमवार दोपहर वृद्ध का शव पेड़ पर रस्सी के सहारे फंदे से लटकता मिला। शव देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवा कर जांच की। शिनाख्त के प्रयास के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। उसके बाद कोतवाली क्षेत्र के मरौंदा सूचित गांव निवासी मनोज पाल ने शव की पहचान अपने बड़े भाई राजेन्द्र पाल (55) पुत्र राजकुमार के रूप में की। मृतक राजेंद्र पाल के छोटे भाई मनोज पाल ने बताया कि राजेन्द्र पाल पिछले लगभग दस सालों से मानसिक रूप से बीमार थे और किसानी करते थे। सोमवार सुबह वह सेव बनवाने जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन दोपहर में उनका शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने...