उन्नाव, मई 2 -- अचलगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव की मानसिक बीमार 18 वर्षीय युवती के गर्भवती होने पर उसके साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया। परिजन गुरुवार को युवती को लेकर थाने पहुंचे। आरोप लगाते हुए बताया कि पड़ोस का युवक घर आता-जाता था। उसी ने दुष्कर्म किया। इंस्पेक्टर बृजेश शुक्ल ने बताया कि सूचना मिली है, लेकिन तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, दोनों पक्षों के बीच समझौते की भी चर्चा रही। यह भी पढ़ें- शर्मनाक: मंदबुद्धि किशोरी से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...