बदायूं, मार्च 12 -- कुंवरगांव, संवाददाता। क्षेत्र के एक गांव से 19 वर्षीय मानसिक बीमार युवती के लापता होने के मामले में परिजनों ने एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। आरोप है कि युवती नौ मार्च की शाम करीब चार बजे घर से निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास के गांवों और रिश्तेदारियों में उसकी तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं लग सका। बाद में जानकारी मिली कि दुर्वेश उर्फ आजाद पुत्र सोनपाल निवासी सिविल लाइंस कोतवाली उसे अपने साथ ले गया है। परिजनों का कहना है कि युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और लगभग एक वर्ष से उसका उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी राजेश कौशिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.