बरेली, मार्च 6 -- क्योलड़िया। थाना क्षेत्र के गांव बहर जागीर की दिव्यांग मुन्नी देवी पत्नी डोरीलाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि रंजिश में उसके मानसिक बीमार बेटे सुरेंद्र को गांव के ही ज्वाला राम पुत्र द्वारका प्रसाद, उसकी पत्नी अनीता देवी, बेटे अंकित और दामाद रोहित ने मंदिर के पास घेर कर पीटा। पिटाई से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके शोर मचाने पर ग्रामीणों ने बचाया। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल को मेडिकल के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह ने बताया घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.