बरेली, मार्च 12 -- नवाबगंज। घर से टहलने निकला युवक नदी में डूब गया। परिजन उसे तलाश्ते हुए नदी पर पहुंचे और उसका शव निकाल कर घर लाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। परिजनों के पोस्टमार्टम कराने से मना करने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव उनको सौंप दिया। नवाबगंज थाना क्षेत्र के सिजौलिया गांव का सईद अहमद (30) मानसिक रूप से कमजोर थे। वह सड़कों पर टहलता रहते थे। बुधवार शाम वह गांव के पास से गुजरने वाली सिंघईया नदी की ओर टहलने गए थे। यहां अचानक वह नदी में डूब गए। परिजनों ने युवक की तलाश की तो नदी की ओर जाते हुए देखे जाने की सूचना मिली। परिजन नदी किनारे पहुंचे तो उन्हें पानी में उसका शव मिला। पुलिस सूचना पर पहुंची लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.