लखनऊ, जून 5 -- गोसाईंगंज। जगमतखेड़ा गांव में मानसिक बीमारी से परेशान किशोरी दीपाली (15) ने पंखे से दुपट्टे के सहारे घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भे। जगमत खेड़ा निवासी चंद्रशेखर के मुताबिक बेटी दीपाली काफी समय से मानसिक बीमारी से परेशान चल रही थी। उसका इलाज भी चल रहा था। गुरुवार रात दीपाली भोजन करने के बाद कमरे में सोने चली गई। चंद्रशेखर ने बताया कि वह जब देर रात काम खत्म कर घर लौटे तो देखा कि बेटी का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटक रहा था। यह भी पढ़ें- किशोरी का शव फंदे से लटकता मिला, जांच में जुटी पुलिस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...