फतेहपुर, मई 30 -- थरियांव। थाना क्षेत्र के नवहईया गांव में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव निवासी मुकेश लोधी की शादी इसी वर्ष 14 फरवरी को खागा थाना क्षेत्र के ईंटगांव निवासी 21 वर्षीय शीलम पुत्री प्रमोद कुमार के साथ हुई थी। परिजनों के मुताबिक शादी के कुछ समय बाद से ही शीलम की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसका इलाज फतेहपुर के एक अस्पताल में कराया जा रहा था। शनिवार दोपहर मुकेश इलाज के लिए रुपये लेने चकीवा चौराहा गया था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य खेतों में काम करने चले गए थे। इसी दौरान घर में अकेली शीलम ने छत की कुंडी में गमछे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...