मानसिक बीमारी का फायदा उठाकर मकान और दुकान का बैनामा कराया
हाथरस, अप्रैल 28 -- मानसिक बीमारी का फायदा उठाकर मकान और दुकान का बैनामा कराया -(A) - कस्बा सादाबाद का मामला, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्जहाथरस, संवाददाता। कस्बा सादाबाद निवासी एक महिला ने अपने पति की मानसिक बीमारी का फायदा उठाकर धोखाधड़ी से मकान और दुकान का बैनामा कराने का आरोप लगाया है। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।सादाबाद के कूपा रोड निवासी रेखा देवी पत्नी श्यामसुंदर ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके ससुर की सादाबाद में एक रिहायशी मकान व दो दुकानें थीं। पति श्यामसुंदर अत्यधिक नशे के आदी थे। नशे के कारण उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। मानसिक स्वास्थ्य संस्थान आगरा में इलाज कराया गया था। आरोप है कि कुछ स्वस्थ होने पर घर लौटे पति को विपक्षी राधेगोविंद निवासी नगला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.