सराईकेला, जून 29 -- सरायकेला। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) सरायकेला-खरसावां ने सदर अस्पताल में "नालसा (मानसिक बीमारी एवं बौद्धिक दिव्यांगता से ग्रसित व्यक्तियों को विधिक सेवाएं) योजना, 2024" पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष (प्रभारी) ब्रज किशोर पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं डीएलएसए सचिव अनामिका किस्कू के पर्यवेक्षण में हुआ। सहायक विधिक सहायता रक्षा अधिवक्ता विजय कुमार महतो ने योजना के प्रावधानों, विधिक अधिकारों और सरकारी सहायता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर गठित विधिक सेवा इकाई मानसिक एवं बौद्धिक दिव्यांग व्यक्तियों को नि:शुल्क विधिक सहायता, पुनर्वास, कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने तथा उनके अधिकारों की रक्षा का कार्य करती है। यह भी पढ़ें- Begusarai News बरौनी में वि...