मानसिक बीमारियों पर खुलकर चर्चा करनी चाहिए: डॉ. मनस्वी
भागलपुर, मई 23 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता बालगृह, बालक इकाई-व, वृहद आश्रय गृह में शुक्रवार को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य वक्ता मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज कुमार मनस्वी ने कहा कि जिस प्रकार शारीरिक बीमारियों का उपचार आवश्यक है, उसी प्रकार मानसिक समस्याओं पर खुलकर चर्चा करना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर लगातार उदासी, चिड़चिड़ापन, अत्यधिक चिंता, नींद नहीं आने अथवा डिप्रेशन दिखे तो इसे नजरअंदाज न करें और तत्काल ही मनोरोग चिकित्सक से मिलें। उन्होंने बच्चों एवं उपस्थित लोगों को मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए सकारात्मक सोच, नियमित दिनचर्या, संवाद एवं तनाव प्रबंधन के उपायों के बारे में जानकारी दिया। इस मौके पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ललन प्रसाद राय, अधीक्षक अमल कुमार आदि की मौजूदगी रही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.